पर्यूषण पर्व पर बताया गया संयम का महत्व
राउरकेला में बसंती कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में शुक्रवार
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला में बसंती कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन में शुक्रवार को पर्यूषण पर्व पर जैन साधुओं ने खाद्य संयम पर अपने विचार रखे। जैन उपासक अर्जुन मेडताल व गेहरिलाल वाफना यहां पधारे हैं वे हर दिन अलग-अलग विषयों पर बताएंगे।
पर्युषण का पहला दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया। उपासक और सहयोगी उपासक ने बताया कि लोगों को किस तरह हमें अपने खाने में संयम रखना चाहिए। शरीर के अनुकूल भोजन ही लोगों को खाना चाहिए। उन्होंने मैदा, चीनी और नमक का उपयोग कम से कम करने की सलाह दी। भोजन में द्रव्यों की भी सीमा निर्धारित कर लेनी चाहिए ताकि संयम की साधना हो सके। प्रवक्ता उपासक जी ने महावीर प्रभु की गीतिका के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और मंगल पाठ के साथ समापन हुआ। गुरुवार की शाम को सूरत से पधारे दो उपासक अर्जुन मेड़तवाल व गेहरिलालजी बाफना का स्वागत किया गया जिसमें समाज के कई लोग शामिल हुए। महिला मंडल की अध्यक्ष पुनीता बोथरा, सभा के सचिव विजय बैद, युवक परिषद् के अध्यक्ष सिद्धार्थ कोचर इसमें शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव संगीता दुग्गड़ ने किया।