Move to Jagran APP

सुंदरगढ़ में एक और कोरोना मरीज की मौत

सुंदरगढ़ जिले में कोरोना से एक और वृद्ध की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 01:38 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 01:38 AM (IST)
सुंदरगढ़ में एक और कोरोना मरीज की मौत
सुंदरगढ़ में एक और कोरोना मरीज की मौत

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना से एक और वृद्ध की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। जबकि कोरोना के इलाज के दौरान अन्य कारणों से चार लोगों की जान गई। जिले में 24 घंटे के अंदर 56 नए मरीजों की पहचान होने के साथ ही कुल संख्या बढ़कर 4813 हो गई है। इसमें से 3995 स्वस्थ हो चुके हैं। विभिन्न अस्पताल व होम क्वारंटाइन में 777 मरीजों का इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

नए मरीजों में बड़दलकी से 10 वर्षीय बालिका, कुतरा पचोरा से 18 वर्षीय युवती, तलसरा से 33 वर्षीय पुरुष, सुंदरगढ़ से 55 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालिका, बेहरामाल से 47 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-19 से 22 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-3 से 30 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 37 वर्षीय पुरुष, कलिग विहार छेंड से 13 वर्षीय बालिका, 35 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष, उदितनगर से 42 , सेक्टर-21 से 30 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय महिला, रघुनाथपाली से 28 वर्षीय महिला, रघुनाथपाली से 51 वर्षीय महिला, उदितनगर से 38 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 3 वर्षीय बालक, 16 वर्षीय किशोर, 24 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय पुरुष, उदितनगर से 57 वर्षीय पुरुष, हमीरपुर से 55 वर्षीय महिला, बालूघाट से 59 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 25 वर्षीय पुरुष, 63 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 से 11 वर्षीय बालिका, सेक्टर-15 से 65 वर्षीय महिला, बंडामुंडा से 11 वर्षीय बालिका, 46 वर्षीय महिला, आरजीएच से 26 वर्षीय महिला, सेक्टर-डी बंडामुंडा से 39 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-20 से 32 वर्षीय महिला, सेक्टर-17 से 59 वर्षीय पुरुष, 59 वर्षीय पुरुष, 71 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-14 से 63 वर्षीय महिला, मालगोदाम से 52 वर्षीय पुरुष, सिविल टाउनशिप से 31 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-9 से 52 वर्षीय पुरुष, बसंती कालोनी दुर्गापुर बस्ती से 67 वर्षीय पुरुष, महताब रोड कांसबहाल से 67 वर्षीय पुरुष, जगन्नाथपल्ली सेक्टर-6 से 57 वर्षीय पुरुष, ओरामपाड़ा से 27 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-8 से 34 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 33 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-5 से 48 वर्षीय महिला, गोलघर बस्ती से 78 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-2 से 54 वर्षीय पुरुष, सुंदरगढ़ से 7 वर्षीय बालक, सेक्टर-22 से 65 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इनका होम क्वारंटाइन एवं कोविड अस्पताल में इलाज शुरु किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.