मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई
भाजपा नेता निहार राय की ओर से शुक्रवार को पानपोष बस्ती के वार्ड 2 में केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जासं, राउरकेला : भाजपा नेता निहार राय की ओर से शुक्रवार को पानपोष बस्ती के वार्ड 2 में केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। डोर-टू-डोर चले इस अभियान के दौरान भाजपा नेता राय ने मोदी के दूसरे कार्यकाल में एक साल के दौरान किए गए कार्यो की जानकारी दी। बताया कि राम जन्म भूमि का मामला हो या फिर अनुच्छेद- 376 को हटाना, केंद्र सरकार ने बड़े व कड़े कई फैसले लिए हैं। कोरोना से निपटने के लिए भी केंद्र सरकार जनकल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस दौरान भाजपा नेता ने सभी से कोविड नियम का अनुपालन कर महामारी को हराने की अपील की। शंकर जेना सहित बाबू विश्वाल, जस्सी सिंह, चिपू भाई, अभिषेक साहू, गौरव सिंह, मुन्ना साहू, तापस मंडल, प्रसन्नजीत सरकार प्रमुख शामिल थे।