Move to Jagran APP

रांची-आरा साप्ताहिक एक्सप्रेस पर राउरकेला की उम्मीदें बढ़ी

रेलवे ने रांची- आरा साप्ताहिक एक्सप्रेस की शुरुआत की है। जो हर शनिवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 11:37 PM (IST)
रांची-आरा साप्ताहिक एक्सप्रेस पर राउरकेला की उम्मीदें बढ़ी
रांची-आरा साप्ताहिक एक्सप्रेस पर राउरकेला की उम्मीदें बढ़ी

जासं, राउरकेला: रेलवे ने रांची- आरा साप्ताहिक एक्सप्रेस की शुरुआत की है। जो हर शनिवार को रांची से आरा के लिए तथा रविवार को आरा से रांची के लिए रवाना होगी। ट्रेन का उद्घाटन पहली मार्च को किया गया है। लेकिन यह ट्रेन शनिवार को रांची से आरा के लिए विधिवत रवाना हुई।

loksabha election banner

यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रात नौ बजकर पांच मिनट पर रांची से खुलेगी। इसके बाद यह दस बजकर 20 मिनट पर मुरी, रात 11.30 बजे बोकारो स्टील स्टील, रात के 12.30 बजे एनएससीबी गोमो पहुंचने के बाद रात 1.40 में कोडरमा, सुबह 3.15 बजे गया, सुबह 5.03 बजे सासाराम तथा सुबह 8.00 बजे आरा पहुंचेगी। उसी प्रकार प्रत्येक रविवार को यह ट्रेन रविवार को आरा से सुबह दस बजे खुलने के बाद दोपहर 1.10 बजे गया, 3.50 बजे कोडरमा, शाम 5.25 बजे एनएससीबी गोमो, शाम के 06.55 बजे बोकारो स्टील सिटी, रात के 8.10 बजे मुरी तथा रात के 9.45 बजे रांची पहुंचेगी।

रांची से यह साप्ताहिक एक्सप्रेस चालू होने से शहर में रहने वाले बिहार के प्रवासियों को भी सुविधा होगी। लेकिन इस साप्ताहिक एक्सप्रेस को रांची से राउरकेला तक संप्रसारण करने से यहां से आरा जाने के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। अब देखना यह है कि इस मांग को लेकर रेलवे का ध्यान कराने के लिए कौन-कौन से राजनीतिक संगठन या फिर सामाजिक संगठन आगे आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.