इंडियन आइडल के स्टूडियो राउंड में पहुंचीं मनोरमा
जागरण संवाददाता, राउरकेला: रियलिटी शो इंडियन आइडल के दसवें सीजन में शहर की मनोरमा सुना ने भी अपनी आव
जागरण संवाददाता, राउरकेला: रियलिटी शो इंडियन आइडल के दसवें सीजन में शहर की मनोरमा सुना ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरने की तैयारी कर ली है। कोलकाता ऑडिशन के बाद मुंबई ऑडिशन में भी सफल होने के बाद मनोरमा अब रियलिटी शो के स्टूडियो राउंड में पहुंच चुकी है। गायकी का फन निखारने के इस कार्यक्रम में मनोरमा की सफलता के लिए शहर के कला प्रेमियों ने उसे शुभकामना प्रदान की है।
सेक्टर-16 के डी ब्लाक की निवासी मनोरमा सुना ने सुशीलावती महिला कॉलेज से बीएसएसी की डिग्री हासिल की है। मनोरमा को गायन में भी रुचि होने से उसने भंज कला केंद्र में गुरु सुश्री बीणापाणि रथ तथा भुवनेश्वर में गुरु ललित पात्र से गायन की शिक्षा ग्रहण की है। इसके समेत वह श्री म्यूजिकल बैंड से जुड़ी है। बैंड के प्रोप्राइटर मनोज नायक, अमित राणा, कुमार अभय, सैम्युल संजीव तथा गणेश ने उसे रियलिटी शो में सफल होने के लिए शुभकामना दी है। यह शो कब ऑन एयर होगा, इसकी तारीख अभी तक तय नहीं हुई है।