स्टेशन पर हिदी, ओड़िया व अंग्रेजी में लगा नाम फलक
जागरण संवाददाता राउरकेला राउरकेला मॉडल स्टेशन का हिदी - ओड़िया नाम फलक नही होने तथा अंग्रेजी में लगे नाम फलक टूटे और धुंधला होने का सामाचार दैनिक जागरण ने दो सप्ताह पूर्व प्रमुखता से छापी थी। जिसके कारण राउरकेला मॉडल स्टेशन होने के कारण स्टेशन का नाम फलक ही नही होने से राउरकेला स्टेशन की किरकीरी हो रही थी।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला मॉडल स्टेशन पर हिन्दी, ओड़िया और अंग्रेजी में लगा नाम फलक अब साफ नजर आने लगा है। दैनिक जागरण ने 20 अक्टूबर के अंक में हिदी व ओड़िया में नाम फलक नहीं होने तथा अंग्रेजी में लगा नाम फलक टूटा और धुंधला होने संबंधी समाचार प्रमुखता प्रकाशित किया था। जिसके बाद राउरकेला स्टेशन के अधिकारियों की काफी किरकिरी हो रही थी। इसके बाद स्थानीय रेल प्रशासन की नींद खुली और अब राउरकेला स्टेशन पर हिदी तथा ओड़िया में नया और अंग्रेजी का अक्षर ठीक करा कर लगा दिया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार राउरकेला स्टेशन को मॉडल स्टेशन की मान्यता मिलने के बाद से रेल मंत्रालय और दक्षिण- पूर्व रेलवे के आला अधिकारियों के सहयोग से स्टेशन में कई बदलाव किए जा रहे हैं। लेकिन रेल विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों की लापरवाही के कारण राउरकेला मॉडल स्टेशन का नाम फलक आए दिन खराब होता रहता है और अधिकारी भी इस ओर खास ध्यान नहीं देते। लोगों ने रेल विभाग में ऐसी लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।