Move to Jagran APP

मुंबई में गूंजा पवन राजा का नागपुरी गीत

गायक पवन राजा ने ओडिशा व झारखंड के बाद मुंबई के श्रोताओं के बीच अपनी पहचान बनाई है।

By Edited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 11:28 PM (IST)
मुंबई में गूंजा पवन राजा का नागपुरी गीत
मुंबई में गूंजा पवन राजा का नागपुरी गीत
राउरकेला, जेएनएन। नागपुरी गीत संगीत के जाने माने गायक पवन राजा ने ओडिशा व झारखंड के बाद मुंबई के श्रोताओं के बीच अपनी पहचान बनाई है। तनुश्री क्रिएशन ग्रुप की ओर से मुंबई के योगेश्वरी वेस्ट स्थित एचके कॉलेज मैदान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पवन राजा व उनकी टीम ने नागपुरी गीतों पर श्रोताओं को झूमने गाने को विवश कर दिया।

मुंबई में पहली बार एचके कॉलेज मैदान में नागपुरी संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पवन राजा म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में साथी कलाकार सुस्मिता, कवि, किशन, नितेश व सुनैना ने अपने लोकप्रिय गीत गाया। जिसे काफी पसंद किया गया। साज पर प्रकाश, राहुल, सुरेन्द्र और रांची आरएस बैंड के ¨टकू ने साथ दिया। तनुश्री ग्रुप के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम की तारीफ की तथा कलाकारों को सम्मानित भी किया। मैदान में चार हजार से अधिक श्रोताओं ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.