अधिवक्ता मनोज ब्रह्मा के निधन पर शोक
जाने माने अधिवक्ता मनोज ब्रह्मा के असामयिक निधन पर राउरकेला बार एसोसिएशन की ओर से शोक प्रकट किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 01:31 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:14 AM (IST)
जासं, राउरकेला : जाने माने अधिवक्ता मनोज ब्रह्मा के असामयिक निधन पर राउरकेला बार एसोसिएशन की ओर से शोक प्रकट किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बल व अन्य सदस्यों ने बणई स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
उल्लेखनीय है कि मनोज ब्रह्मा बणई के साथ राउरकेला में भी मुकदमा लड़ते थे एवं उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। तालचर- बिमलागढ़ रेल मार्ग आंदोलन में भी उनका अहम अवदान था। अधिवक्ता दूतिकृष्ण प्रधान, सरकारी वकील धीरेन्द्र प्रसाद के साथ अन्य लोग उनके पैतृक गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें