Move to Jagran APP

सादगी के साथ मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव

सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकाश उत्सव सोमवार को सादगी के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 06:41 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 06:41 AM (IST)
सादगी के साथ मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव
सादगी के साथ मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकाश उत्सव सोमवार को सादगी के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में अखंड पाठ एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। कोरोना गाइडलाइन व भीड़ से बचने के लिए नगर कीर्तन व लंगर का आयोजन नहीं हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारों में लंगर की जगह सूखे प्रसाद का वितरण किया गया।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर हर साल गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से खास आयोजन किया जाता था। इस मौके पर विशाल नगर कीर्तन के साथ गुरुनानक पब्लिक स्कूल मैदान में शबद-कीर्तन के साथ लंगर का आयोजन होता था जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर प्रसाद सेवन करते थे। इस साल कोरोना गाइलाइन का पालन करते हुए सिख समाज की ओर से सादगी के साथ गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा की ओर से नगर कीर्तन की जगह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रभातफेरी की गई। सुबह रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया एवं प्रसाद के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस्पात गुरुद्वारा सेक्टर-16 में तीन दिन का अखंड पाठ शनिवार से शुरू हुआ था जिसका सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे समापन हुआ। इसके बाद स्थानीय संगत के द्वारा कीर्तन किया गया। शारीरिक दूर का पालन करते हुए महिलाओं को गुरुद्वारा के अंदर तथा पुरुषों को बाहर ही बैठने की व्यवस्था की गई थी। सुबह 11 बजे प्रसाद के साथ इसका समापन हुआ। सिविल टाउनशिप गुरुद्वारा, वेदव्यास गुरुद्वारा एवं पावर हाउस रोड गुरुद्वारा में भी गुरुनानक देवजी का प्रकाश उत्सव मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.