Move to Jagran APP

ओडिशा में इंजीनियरिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

arrested. ओडिशा में इंजीनियरिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Edited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 12:52 PM (IST)
ओडिशा में इंजीनियरिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
ओडिशा में इंजीनियरिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला। शहर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा से झारखंड के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत लोटापहाड अंचल में जनवरी में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। राउरकेला रेल पुलिस ने बबलू तांती को झारसुगुड़ा बस स्टैंड से मंगलवार रात गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

loksabha election banner

रेल पुलिस के डीएसपी विजय रंजन केरकेट्टा ने कहा कि इंजीनियरिंग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी सहित चार आरोपी फरार थे। रेल पुलिस ने झारखंड के लोटापहाड़ अंचल निवासी बुम्बई उर्फ रामराई बोईपाई को 27 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्य आरोपित 23 वर्षीय बबलू तांती उर्फ बबलू के झारसुगुड़ा की एक बस्ती में छिपे होने की सूचना पर मंगलवार रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। बबलू मूलरूप से झारखंड राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत बुदीगुड़ा का रहने वाला है। वह झारसुगुड़ा के वेदांता कंपनी में हाउस कीपिंग का काम करता है तथा झारसुगुड़ा बाबुपाड़ा की पुरानाबस्ती में किराए के मकान में रहता है। उसकी ससुराल राउरकेला के प्लांट साइट थाना अंतर्गत फटापाइप बस्ती में है।

बबलू ने पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन वह ससुराल से वापस झारसुगुड़ा जाने के लिए राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचा था। प्लेटफार्म पर उक्त छात्रा से बात करते हुए किसी तरह मनाकर लोटापहाड़ स्थित अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसी बस्ती के तीन युवक वहां पहुंच गए और हमारी पिटाई कर दी। फिर सभी ने मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके पास से नकद रुपये भी लूट लिए। बबलू के अनुसार, दो साल पूर्व राउरकेला के फटापाइप की एक लड़की से उसका विवाह हुआ था। पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहा है। बबलू को अपनी गलती का एहसास है, उसने कहा कि उसने गलती की है कानून जो सजा देगा उसे कबूल है। डीएसपी ने बताया कि फरार अन्य दो आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्यों में रेल पुलिस डीएसपी जेम्स सामद, रेल थाना अधिकारी हृषिकेष नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.