Move to Jagran APP

उत्तम बस्ती में किशोरी को चाकू मारा, दो गिरफ्तार

जासं, राउरकेला : प्लांट साइट थाना अंतर्गत नया बाजार उत्तम बस्ती में दो किशोरों ने गालीगलौज का विरोध

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jun 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jun 2018 06:12 PM (IST)
उत्तम बस्ती में किशोरी को चाकू मारा, दो गिरफ्तार
उत्तम बस्ती में किशोरी को चाकू मारा, दो गिरफ्तार

जासं, राउरकेला : प्लांट साइट थाना अंतर्गत नया बाजार उत्तम बस्ती में दो किशोरों ने गालीगलौज का विरोध करने पर एक लड़की को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे राउरकेला सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पाकर जांच करने पहुंची पुलिस ने चाकू मारने व उसका साथ देने के आरोप में दो किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

पीड़िता के मुताबिक बस्ती में दो किशोर भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। काफी देर तक वह सुनती रही लेकिन जब यह असहनीय हो गया तो उसने इसका विरोध किया। जिससे गुस्साए एक किशोर ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद दोनों किशोर मौके से फरार हो गए थे। रविवार को प्लांट साइट पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.