Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री प्रफुल्ल सामल का पुतला

राज्य के ढेंकानाल जिला में गुड न्यूज इंडिया ड्रीम लाइट के शे

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM (IST)
महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री प्रफुल्ल सामल का पुतला
महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री प्रफुल्ल सामल का पुतला

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राज्य के ढेंकानाल जिला में गुड न्यूज इंडिया ड्रीम लाइट के शेल्टर होम में बाल यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर सोमवार की शाम बिरसा चौक में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष लता नायक के नेतृत्व में राज्य के महिला व बाल कल्याण मंत्री प्रफुल्ल सामल का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रभाती मिश्र ने कहा कि प्रदेश में बगैर रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से ढ़ेंकानाल में न्यूज इंडिया ड्रीम लाइट शेल्टर होम चल रहा था। जिसमें रहने वाले बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। इस बात की जानकारी प्रदेश के महिला व शिशु कल्याण मंत्री प्रफुल्ल सामल को होते हुए भी अंजान बने रहे। इस तरह के मंत्री रहने के कारण प्रदेश में महिला व शिशु सुरक्षित नहीं है। जिसके कारण तुरंत मंत्री प्रफुल्ल सामल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग उन्होंने की।

loksabha election banner

उन्होंने चेताया कि यदि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उनका मंत्री पद से बहिष्कार नहीं करते हैं तो आगामी दिनों में महिला कांग्रेस की ओर से पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। अन्यों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय, पूर्व विधायक प्रभात महापात्र, पूर्व अध्यक्ष बीरेन सेनापति, प्रदेश सचिव रश्मिरंजन पाढ़ी, वरियाम ¨सह, गजेंद्र तांती, बादल श्रीचंदन, देबब्रत बिहारी, रमेश गुप्ता, बनमाली विशोई, शाकीर हुसैन, शिबु साहु, गोपाल दास, भाष्कर खिलार, संतोष तांती, रघु नायक, घनश्याम सुना, निर्मला महापात्र, बी रीना, जयंती दास, राजेश्वरी महापात्र, दमयंती महापात्र, प्रतिभा पाणीग्राही, कल्पना साहु, गीता ¨सह, सुकांती पात्र, निरुपमा बलियार ¨सह, वृंदा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंत्री के विरोध में नारेबाजी करने के साथ उनका पुतला जलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.