वकीलों ने किया कार्य बंद आंदोलन
जागरण संवाददाता, राउरकेला : केंद्रीय विधि आयोग की विभिन्न अनुशंसा को कानून में तब्दील कर
जागरण संवाददाता, राउरकेला : केंद्रीय विधि आयोग की विभिन्न अनुशंसा को कानून में तब्दील करने के लिए केंद्र सरकार के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को वकीलों ने कार्यबंद आंदोलन किया। इससे अदालती कामकाज प्रभावित हुआ।
राउरकेला वकील संघ के सदस्यों के मुताबिक यह सारे प्रस्ताव वकील विरोधी हैं। साथ ही एडवोकेट्स एक्ट, 1961 का भी उल्लंघन है। इससे वकीलों के कार्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। देश भर में वकीलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। जब तक इन प्रस्तावों को वापस नहीं लिया जाता, वकील चुप नहीं बैठेंगे।
आंदोलन में संघ के अध्यक्ष रमेश बल, उपाध्यक्ष अशेष मंडल, महासचिव अवनी प्रधान, संयुक्त सचिव माधवी झा, विजय हरिचंदन, शरत पंडा, गो¨वद प्रधान, पंकज नंद, मो. रफीक, गिरिजा नंद, देवदत्त साहू, सत्यव्रत ओझा, सुजय पाणि, राजकिशोर प्रधान, राजश्री नंद, सत्य शर्मा आदि वकील शामिल थे।