खड़गपुर की केतिका झा ने जीता कला संस्कृति सम्मान
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की छात्रा केतिका झा ने भार
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की छात्रा केतिका झा ने भारतीय संस्कृति महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कला संस्कृति सम्मान हासिल किया। छत्तीसगढ़ के भिलाई में हाल में संपन्न यह महोत्सव भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में खड़गपुर की केतिका झा ने तीन प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए। भारतीय कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और योगदान के लिए केतिका को सम्मानित किया गया। उसे प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बता दें कि केतिका आइआइटी खड़गपुर केंद्रीय विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा है। महज 13 साल की उम्र में उसके द्वारा हासिल उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। केतिका को आंध्र प्रदेश के चिकुरपेटा में विगत मई में नाट्य मयूरी अवार्ड भी मिल चुका है।