बुढ़ीकरम पूजा के साथ करमा उत्सव संपन्न
अतखा पड़हा दुर्गापुर ओरामपाड़ा में शनिवार को बुढ़ीकरम प
जागरण संवाददाता, राउरकेला : अतखा पड़हा दुर्गापुर ओरामपाड़ा में शनिवार को बुढ़ीकरम पूजा व विसर्जन के साथ चार दिवसीय करम उत्सव संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए एवं नाच गान किया।
अतखापाड़हा की ओर से आदिवासियों का महापर्व करम धूमधाम से मनाया गया। आदि धर्म दुर्गापुर अतखा पड़हा ने पारंपरिक रूप से करम देव की स्थापना कर पूजा की गयी। बेल रंका केरकेटा, दीवान लखना खलको, पहान गहनु ओराम ने इसके संचालन में सहयोग किया। शनिवार को सुबह आठ बजे से बुढ़ीकरम उत्सव आयोजित हुआ जो दोपहर दो बजे तक चला। मांदर की थाप पर यहां महिला पुरुष व युवतियां एक साथ नाचे गाए। राजीपड़हा अंतर्गत डाडा पड़हा कुकुड़ा के अतखा पड़हा सारू बहाल, अतखा पड़हा भालूलता, रेलापोस डाडा पड़हा, अतखा पड़हा, डांडियापाली डाड़हा पड़हा एवं अतखा पड़हा ने सहयोग किया।