मन की बात बोल शिव के समक्ष रख दिया कलश
शहर के मछली मार्केट स्थित बिहारी बस्ती में सोमवार की सुबह
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
शहर के मछली मार्केट स्थित बिहारी बस्ती में सोमवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। इस मौके पर मंदिर परिसर में बस्तीवासी व सूर्या कमेटी की ओर से भंडारा आयोजित किया गया।
सोमवार की सुबह बारिश के बावजूद शिव मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव पर निकली कलशयात्रा बारिश में भींगते हुए वेदव्यास पहुंची। जहां सभी श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर अपने-अपने कलश में जल भरा। इसके बाद सभी लोग पैदल चल कर मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा में सभी महिलाएं एवं युवतियां गेरुआ रंग का परिधान पहने थीं। रास्ते भर भोलेनाथ के जयकारे लगते रहे। मंदिर पहुंच कर पुजारी योगेश्वर बाबा ने विधि पूर्वक सभी कलश स्थापना करायी। इसके बाद मंदिर में भगवान भोलेनाथ व मां शीतला का गीत गाया गया। कलश यात्रा में राधिका देवी, शकुंतला देवी, सरस्वती देवी, सस्मिता देवी, देवंती देवी, सीमा देवी, निर्मला कुमारी, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, ललिता देवी, रीमा केशरी, जानकी देवी, रीमा केशरी, जानकी देवी, फुलमति देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रही। मंदिर में आयोजित भंडारे में सूर्या कमेटी से जुड़े दिलीप केशरी, नगेंद्र केशरी, राजा केशरी, अंकित तिवारी, अवध बिहारी, रतनलाल साह, जितेंद्र शर्मा, दीपक साव की अहम भूमिका रही।