सुहाग के लिए महिलाओं ने किया करवा चौथ का व्रत
शहर में सुहाग की सुरक्षा के लिये सुहागिनों की ओर से गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा गया। जिसमें सुहागिन महिलाओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखने के बाद रात को चांद को देखकर व्रत तोड़ा। वहीं स्थानीय उदितनगर में सिख समुदाय की महिलाओं की ओर से सामूहिक रूप से व्रत का त्योहार मनाया गया। इस दौरान पूजा के साथ महिलाओं के बीच विविध मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला: शहर में सुहाग की सुरक्षा के लिये सुहागिनों की ओर से गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा गया। जिसमें सुहागिन महिलाओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखने के बाद रात को चांद को देखकर व्रत तोड़ा। वहीं स्थानीय उदितनगर में सिख समुदाय की महिलाओं की ओर से सामूहिक रूप से व्रत का त्योहार मनाया गया। इस दौरान पूजा के साथ महिलाओं के बीच विविध मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सिख समुदाय की सुहागिन महिलाओं की ओर से उदितनगर में सरन कौर के आवास पर सुहाग की सुरक्षा के लिये किये जाने वाला यह त्योहार मनाया गया। इसमें सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पूजा में भाग लिया तथा सुहाग की सुरक्षा के लिये प्रार्थना की। जिसके बाद शाम के समय चांद निकलने के बाद चांद देखकर व्रत तोड़ा गया। इससे पहले यहां पर हाउजी समेत अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस त्योहार में सोनिया, रुबी, ऐना, सीटू, पूनम, करन, लीसा, गीता व सुरिदर शामिल रहे।