Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी से सौतेला बर्ताव पर ओराम ने लिखा पत्र

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने स्मार्ट सिटी राउरके

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2018 08:08 PM (IST)
स्मार्ट सिटी से सौतेला बर्ताव पर ओराम ने लिखा पत्र
स्मार्ट सिटी से सौतेला बर्ताव पर ओराम ने लिखा पत्र

जागरण संवाददाता, राउरकेला : केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने स्मार्ट सिटी राउरकेला को लेकर राज्य सरकार के सौतेले बर्ताव पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को खत लिखा है। खासकर राउरकेला स्मार्ट सिटी लिमिटेड में किसी दक्ष अधिकारी की नियुक्ति नहीं करने पर अपनी नाराजगी जताई है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री को लिखे खत में केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि राउरकेला स्मार्ट सिटी लिमिटेड का पंजीकरण एक वर्ष पूर्व हो चुका है। यहां पर सचिव स्तर के अधिकारी की नियुक्ति होने की जानकारी स्वयं राज्य के शहरी विकास मंत्री ने दी थी। लेकिन यहां पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ के रूप में एडीएम को दोहरी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे जिस तेजी से यहां विकास का काम होना चाहिए, वैसा नहीं हो पा रहा है। वहीं राउरकेला महानगर निगम में 700 रिक्त पदों पर अब तक कोई नियुक्ति न होने से इसे केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार की उपेक्षा का परिणाम बताया है। उन्होंने यहां सीनियर व दक्ष अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। ताकि स्मार्ट सिटी भुवनेश्वर की भांति स्मार्ट सिटी राउरकेला में विकास का काम तेज हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.