झीरपानी में निकली भाजपा की पदयात्रा
भाजपा के कोयलनगर मंडल की ओर से झीरपानी में जन परामर्श पद
जागरण संवाददाता, राउरकेला : भाजपा के कोयलनगर मंडल की ओर से झीरपानी में जन परामर्श पदयात्रा मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार दास की अगुवाई में निकाली गई एवं विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा की गई। शिव मंदिर से निकली इस पदयात्रा को भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघु बल तथा जिला उपाध्यक्ष व राउरकेला विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तपन स्वाईं ने रवाना किया। इस मौके पर केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को बताया गया तथा इलाके की विभिन्न समस्याओं से अवगत होने के साथ इसके लिए परामर्श देने का अनुरोध किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों अपनी ओर से समस्याओं पर लिखित रूप से परामर्श दिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगबंधु बेहरा, राज्य सचिव धीरेन सेनापति, राज्य कार्यकारिणी सदस्य निहार राय, जिला प्रवक्ता व कोयलनगर प्रभारी गंगाधर दास, जिला प्रवक्ता भगवान राउत, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष लतिका पटनायक, मंडल उपाध्यक्ष मन्मथ दास, मंडल महासचिव रवीन्द्र कुमार पांडव, मंडल महासचिव एसएन चौधरी, अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष शेख मुजाहिद, विस्तारक विश्वजीत सामंतराय, मंडल सचिव पीके मिश्र, स्टील मंडल पश्चिम के अध्यक्ष अजय कंसारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेणुबहाला चौधरी, रंजीत प्रधान, निर्मला बेहरा, राजकिशोर शतपथी, वेटेश्वर ¨सह, रविनारायण साइ, देवाशीष महापात्र, सूरज धल, आकाश नायक, अनिल कुमार बेहरा, शंकर नारायण पात्र, वन स्वाईं, नरेश ¨सह, सुरेन्द्र कुमार पति, नवघन सामल, कुंजल ¨सह, आरके कुशल, कृष्ण ¨सह आदि लोग शामिल थे।