लाठीकटा में निकली भाजपा की जनपरामर्श यात्रा
लाठीकटा ब्लाक के राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र अधीनस्थ 12 में से
जागरण संवाददाता, राउरकेला : लाठीकटा ब्लाक के राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र अधीनस्थ 12 में से पांच पंचायतों में मंगलवार को भाजपा की जन परामर्श यात्रा निकाली गई। बिरडा पंचायत से निकलकर भाजपा कर्मी विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा कर जनता को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई साथ ही बीजू जनता दल के शासन काल की नाकामियां गिनाई।
बिरडा पंचायत के मारेन, सान मारेन, बिरडा, पुरना बिरडा, करुआबहाल, गमारडीह, राइंठामाटी, बलंडा पंचायत के बलंडा, तिनीटोला, किसान टोला, गढेइ बलंडा, जूना बलांडा, केनाल चौक, गोटीदराह, बड़दलकी पंचायत के पटुआ, पहाड़ टोला, कुदर टोला, गिरजा टोला, ओरामटोला, मुसापाली, गोइलो, लांजीकेटा आदि क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना, मुद्रा योजना, स्कील इंडिया, आयूष्मान भारत, सुकन्या, जनधन योजना समेत विभिन्न योजनाओं के संबंध में बताया गया एवं लिखित सुझाव भी लिए गए। इसमें लाठीकटा ब्लाक प्रभारी महेंद्र माझी, ब्लाक अध्यक्ष आशिफ इकबाल, चामा ¨मज, महासचिव दामू तिर्की, जिला उपाध्यक्ष संजीत साहू, राम कुमार मौर्य, संजू पोद्दार, दशरथ किसान, बबली चौधरी, सनातन जयपुरिया, राम लेंका, संग्राम खाखा, मुन्नी वार्ला, संतोष ¨मज, राजेन्द्र साहू, विनय ¨सह, मधु ¨सह, रंका खाखा, देवनाथ ओराम, बलू तिर्की, बाबूलाल बंधा आदि लोग शामिल थे।