Move to Jagran APP

श्रमिकों के हित में बना लेबर कार्ड : इंटक

प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महिला शाखा (इंटक) द्वारा विभिन्

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 11:03 PM (IST)
श्रमिकों के हित में बना लेबर कार्ड : इंटक
श्रमिकों के हित में बना लेबर कार्ड : इंटक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महिला शाखा (इंटक) द्वारा विभिन्न वर्गो के मजदूरों के लिए रविवार को एसटीआइ रिजर्व लाइन स्थित त्रिनाथ मंदिर परिसर में इंटक की महिला शाखा की जिला महासचिव सुषमा ¨सह की अध्यक्षता में हुई सभा में इंटक महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष प्रणती मिश्र ने कहा कि सरकार की ओर से असंगठित मजदूरों को संगठित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके लिए सरकार की ओर से लेबर कार्ड बनाया जा रहा है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह कार्ड केवल पुरुषों के लिए नहीं बल्कि महिला मजदूरों सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों के लिए भी बनाया जा रहा है। किसी भी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं इंटक की महिला शाखा के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं। लेबर कार्ड बनाने के लिए सभा में उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। इंटक के जिलाध्यक्ष इकबाल मल्लिक ने लेबर कार्ड के फायदे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिलाश्रम अधिकारी प्रणव पात्र ने कहा कि यह कार्ड बनने से श्रमिकों को उनका पहचान मिलने के साथ ही उनको तथा उनके परिवार को सरकार की ओर से बीमा, स्वाथ्य सेवा से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न सुविधा मिलेगी। सभा में उपस्थित कांसबाहाल, राजगांगपुर, बिसरा, कलुंगा, झीरपानी तथा राउरकेला के विभिन्न संयंत्र तथा संस्थाओं में काम करने वाले 80 लोगों को लेबर कार्ड प्रदान किया गया। अन्य लोगों में रश्मि पात्र, इंटक महिला शाखा की जिलाध्यक्ष एलीस ¨मज, इंटक विश्वकर्मा के जिला महा सचिव अनिल ¨मज, इंटक महिला शाखा की जिला उपाध्यक्ष आशा ¨मज आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.