Move to Jagran APP

अंतरराज्यीय महिला चेन लुटेरा गिरोह की सदस्य गिरफ्तार

दुर्गा पूजा के समय सेक्टर-15 पुलिस ने अंतरराज्जीय महिला चेन लुटेरा गिरोह की एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:36 AM (IST)
अंतरराज्यीय महिला चेन लुटेरा गिरोह की सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय महिला चेन लुटेरा गिरोह की सदस्य गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : दुर्गा पूजा के दौरान सेक्टर-15 पुलिस ने अंतराज्यीय महिला चेन लुटेरा गिरोह की एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गिरोह की दो महिलाएं महिला कांस्टेबल पर हमला कर मौके से भाग निकलीं। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने अपना नाम धनलक्ष्मी (40) बताया। गैंग मूलरूप से तमिलनाडु के रामेश्वरम थाना परकाकुश तथा जिला रामनांद का है। लेकिन गिरोह के सदस्य पश्चिम बंगाल, कोलकाता के संतरागाछी में रहते है। पुलिस ने धनलक्ष्मी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

दरअसल पांच अक्टूबर की शाम सेक्टर-16 क्वार्टर संख्या-ए-09 निवासी बासंती गौड़ (58) परिवार के साथ दुर्गा पूजा घूम रही थी। तभी सेक्टर-16 में 4-5 महिलाओं के एक समूह ने बासंती को घेरे में ले लिया और भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गई। कुछ देर बाद गले से चेन गायब होने का पता चलने पर बासंती ने परिजनों के साथ पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। सेक्टर-15 थाना पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने सेक्टर-16 पूजा पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालकर गिरोह का पता लगा लिया। अगले दिन 6 अक्टूबर की शाम को फिर गिरोह की महिलाएं सेक्टर-16 पूजा मेला में लूट के इरादे से पहुंची। उस समय ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल सुजाता राउत ने इन महिलाओं को पकड़ने की कोशिश की। इस पर गिरोह की दो महिलाओं ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इसी बीच सुजाता ने एक महिला को पकड़ लिया लेकिन दो भाग निकलीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.