Move to Jagran APP

सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23 हजार के पार

सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 12:06 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 12:06 AM (IST)
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23 हजार के पार
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23 हजार के पार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 24 घंटे के अंदर 126 नए मरीजों की पहचान होने के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 2362 हो गयी है। वहीं अब 1427 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं जबकि विभिन्न अस्पतालों व होम क्वारंटाइन में रहकर 913 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना से जिले में 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चार लोगों की इलाज के दौरान अन्य कारणों से मौत हुई है।

loksabha election banner

नये मरीजों में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से फर्टलाइजर के 51 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बालक, कोयलनगर से 50 वर्षीय पुरुष, शक्तिनगर से 59 वर्षीय पुरुष, जगदा से 45 वर्षीय महिला, एसबीआइ कालोनी सेक्टर-8 से 40 वर्षीय पुरुष, कोयलनगर से 47 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-2 से 45 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-18 राउरकेला से 36 वर्षीय पुरुष, जगदा से 30 वर्षीय पुरुष, 59 वर्षीय पुरुष, शांतिनगर से 36 वर्षीय पुरुष, शांतिनगर से 36 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 53 वर्षीय पुरुष, शक्तिनगर से 25 वर्षीय पुरुष,49 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-15 से 47 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 52 वर्षीय पुरुष, झीरपानी से 57 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष, बसंती कालोनी से 24 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला, सेक्टर-1 से 38 वर्षीय महिला, डीजल कालोनी से 28 वर्षीय महिला, ओराम पाड़ा से 27 वर्षीय पुरुष व 27 वर्षीय महिला, सिविल टाउनशिप से 52 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, बसंती कालोनी से 42 वर्षीय पुरुष जगदा से 50 वर्षीय पुरुष, 35वर्षीय महिला, तलसरा से 31 वर्षीय महिला, इंदिरा टैक्सटाइल के पास से 53 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 14 वर्षीय किशोरी व 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। राउरकेला सरकारी अस्पताल से 70 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला, सेक्टर-19 से 24 वर्षीय महिला, कोयलनगर से 79 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-20 से 58 वर्षीय पुरुष 41 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, 11 वर्षीय बालक, 54 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय महिला, शक्तिनगर से 52 वर्षीय पुरुष, गोलघर गंजाम बस्ती से 32 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-19 से 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-5 गोलघर बस्ती से 65 वर्षीय पुरुष, सुंदरगढ़ से 24 वर्षीय पुरुष, कटांग से 36 वर्षीय पुरुष, बालीजोड़ी से 22 वर्षीय महिला, संकरा से 42 वर्षीय पुरुष, किजिरमा से 23 वर्षीय महिला, देवगांव से 47 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बालिका, महापाड़ा से 29 वर्षीय महिला, हेमगिर से 35 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष पुराना स्टेशन रोड से 75 वर्षीय पुरुष बसंती कालोनी से 43 वर्षीय पुरुष, 59 वर्षीय पुरुष, बिसरा डाहर रोड से 75 वर्षीय पुरुष, डेली मार्केट से 29 वर्षीय पुरुष सीआरपीएफ बटालियन से 46 वर्षीय पुरुष, जनता निवास गली से 53 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-16 से 23 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राउरकेला एडीएम कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद : राउरकेला अतिरिक्त जिलापाल कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमण की आशंका से कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला लोक संपर्क अधिकारी अश्विनी भोई ने बताया कि एडीएम कार्यालय में किसी प्रकार की शिकायत व आवेदन एडीएमआरकेएल एटदिरेट आफ जी मेल डॉट कॉम पर दिया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.