शहर के कई इलाकों में घुसा पानी
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर में घंटे भर की मूसलाधार बारिश ने जहां जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिय
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर में घंटे भर की मूसलाधार बारिश ने जहां जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया वहीं हर ओर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। दर्जनों इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया जिससे भारी नुकसान हुआ है। बस्ती क्षेत्र में अधिक क्षति हुई है। प्रशासन की ओर से विभिन्न इलाके में छानबीन कर राहत कार्य शुरू किया गया है।
जानकारी के अनुसार गोपबंधुपाली व ¨टबर कॉलोनी के एक दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया है। ¨टबर कॉलोनी में रेणु देवी के घर की एक दीवार ढह गई है। घर में नाली का पानी घुसने से बर्तन बाढ़ में बह गए। कई घरों के सामान भींग गए हैं। पूर्व पार्षद प्रमिला दास ने तहसीलदार को इसकी सूचना दी है तथा मदद की गुहार लगाई है। गोपबंधुपाली के खटाल बस्ती में भी दस से अधिक घरों में पानी घुसा है। मधुसूदनपल्ली व मालगोदाम एफसीआइ बस्ती के 30 से अधिक घरों में पानी घुसने से सामान भींग गए हैं। डेली मार्केट हरियाणा भवन गली में भी जल जमाव होने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां दस से अधिक घरों में पानी घुसा है। गुरुद्वारा रोड व मछली मार्केट बस्ती में जल जमाव होने के साथ एक दर्जन से अधिक घरों में पानी घुसा है। इसी तरह सेक्टर-17 के डी ब्लाक तथा सेक्टर-16 के डी ब्लाक इलाके में भी जल जमाव हुआ है तथा घरों में पानी घुसा है। दर्जनों इलाके में जल जमाव व घरों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है।
-------------
प्रभावित क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम को क्षति का आकलन करने के नियोजित किया गया है। ¨टबर कॉलोनी में एक घर के ढहने की सूचना है। फिलहाल जिन लोगों के घरों में छत नहीं हैं उन्हें पॉलिथिन मुहैया कराया जाएगा।
- विश्वरंजन रथ, तहसीलदार, राउरकेला।