Move to Jagran APP

ओडिशाः महिला हॉकी खिलाड़ी का शव मिलने से सनसनी Rourkela News

female hockey player. सुनंदिनी के साथ श्रद्धा सोरेंग का शव भी पेड़ से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Edited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 12:38 PM (IST)
ओडिशाः महिला हॉकी खिलाड़ी का शव मिलने से सनसनी Rourkela News
ओडिशाः महिला हॉकी खिलाड़ी का शव मिलने से सनसनी Rourkela News

जागरण संवाददाता, राउरकेला। राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत गुरुंडिया के लचरा निवासी 23 वर्षीय सुनंदिनी बागे का शव पड़ोसी राज्य झारखंड के सिमडेगा में एक पेड़ से झूलता बरामद किया गया है। सुनंदिनी के साथ सिमडेगा निवासी 18 वर्षीय श्रद्धा सोरेंग का शव भी पेड़ से लटका मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सुनंदिनी राउरकेला में रहकर हॉकी का प्रशिक्षण ले रही थी। यहीं पर श्रद्धा भी हॉकी प्रशिक्षण ले रही थी। यहीं दोनों के बीच हाकी को लेकर ही दोस्ती हुई थी। दोस्ती की वजह से अकसर सुनंदिनी सिमडेगा में श्रद्धा के घर जाया करती थी।

loksabha election banner

श्रद्धा की मां विमला सोरेन ने सिमडेगा पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी ओडिशा के बीरमित्रपुर स्थित सेंट मेरी स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा थी। शनिवार को वह स्कूल बैग लेकर स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसके सहपाठियों से विमला ने पूछताछ भी की। इसके बाद रविवार की सुबह सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के अरानी पंचायत भवन के पीछे स्थित काजू बागान में एक पेड़ से दोनों का शव झूलता पाया गया। सिमडेगा पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। दोनों के पास से स्कूल बैग मिला है जिसमें रस्सी, ब्लेड, चाकू मिले हैं।

पता लगाया जा रहा है कि किस इरादे से बैग में यह सारा सामान रखा गया था। राउरकेला में रहकर हाकी का प्रशिक्षण ले रही थी सुनंदिनी: मूल रूप से गुरुंडिया थाना अंतर्गत लचरा की रहनेवाले विजय बागे की बेटी सुनंदिनी राउरकेला में रहकर हॉकी का प्रशिक्षण ले रही थी। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस की तफ्तीश में आगे खुलासा होगा कि मामला आत्महत्या या हत्या का है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.