Move to Jagran APP

सुंदरगढ़ में आधी आबादी की पहली आवाज बनीं फ्रिडा टोप्नो

सुंदरगढ़ जिले की राजनीति में दिवंगत कांग्रेस नेत्री फ्रिडा टो

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:43 PM (IST)
सुंदरगढ़ में आधी आबादी की पहली आवाज बनीं फ्रिडा टोप्नो
सुंदरगढ़ में आधी आबादी की पहली आवाज बनीं फ्रिडा टोप्नो

जागरण संवाददाता, राउरकेला: सुंदरगढ़ जिले की राजनीति में दिवंगत कांग्रेस नेत्री फ्रिडा टोप्नो आधी आबादी की पहली आवाज बनीं थीं। सन 1985 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने तत्कालीन समय में आदिवासी के लिए संरक्षित रघुनाथपाली सीट पर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में जीत हासिल कर वह जिले की पहली महिला विधायक बनीं थी। 1985 के चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी। जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री जेबी पटनायक ने उन्हें मंत्री बनाया था तथा उन्हें मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय प्रदान किया गया था।

loksabha election banner

फ्रिडा गत 1991 तथा 1996 में सुंदरगढ़ लोकसभा चुनाव जीतने के साथ-साथ 1998 से 2002 तक राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकीं थी। वे जिले से राज्य की मंत्री बनने वाली पहली महिला के साथ-साथ आदिवासी संरक्षित लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाली जिले की प्रथम महिला भी रहीं।

1985 में रघुनाथपाली विधानसभा का परिणाम:

प्रत्याशी, दल एवं उन्हें मिले वोट

1. फ्रिडा टोप्नो - कांग्रेस- 18299

2. रवि देहुरी- जनता पार्टी- 13111

3. बिरुआ मिज- निर्दलीय- 2700

4. क्रिस्टोदास लुगून- झारखंड पार्टी- 1329

5. त्रिलोचन नायक - निर्दलीय- 1294

6. पीयूष तिर्की- भाजपा- 1051


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.