गोवर्द्धन पर्वत व भगवान कृष्ण की सजेगी झांकी
महावीर अखाड़ा में शुक्रवार को हनुमान पूजा के साथ अखंड राम
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:19 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला: महावीर अखाड़ा में शुक्रवार को हनुमान पूजा के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। शनिवार को इसकी पूर्णाहुति होगी। कमेटी पूजा के साथ-साथ अखाड़ा जुलूस में खेलों के प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही हैं। जुलूस में गोवर्द्धन पर्वत की झांकी शामिल होगी। बिरसा चौक हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। राजेन्द्र जायसवाल, नागेश्वर प्रुष्टि, राजू शर्मा, राकेश चक्रवर्ती जजमान के रूप में शामिल थे। पूर्णाहुति शनिवार को होगी। इस साल अखाड़ा जुलूस के लिए कोलकाता से डंका पार्टी एवं गड़पोष से नगाड़ा पार्टी को आमंत्रित किया गया है। झांकी में बीस फीट का गोवर्द्धन पर्वत एवं भगवान श्रीकृष्ण के हाथों यह घूमता रहेगा जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें