Move to Jagran APP

मनुष्य में देवत्व के लिए गायत्री महायज्ञ

मनुष्य में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लक्ष्य क

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 11:51 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 11:51 PM (IST)
मनुष्य में देवत्व के लिए गायत्री महायज्ञ
मनुष्य में देवत्व के लिए गायत्री महायज्ञ

जागरण संवाददाता, राउरकेला : मनुष्य में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लक्ष्य को लेकर शांति कुंज हरिद्वार की निगरानी में सेक्टर-2 गायत्री शक्तिपीठ में 24 कुंडीय महायज्ञ के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में हजारों की संख्या में परिजन शामिल होंगे। शक्तिपीठ में आयोजकों की ओर से मीडिया को इसकी जानकारी दी गई।

loksabha election banner

शक्तिपीठ के प्रबंधन ट्रस्टी नित्यानंद दास, मुख्य ट्रस्टी नागरमल पोद्दार, यज्ञ संचालन समिति के अध्यक्ष कुंजबिहारी साहू, उपाध्यक्ष हरिहर नायक और आरएन दास ने बताया कि गुरु पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व भगवती देवी शर्मा के संदेशों से अनुप्राणित शक्ति संव‌र्द्धन वर्ष का आयोजन किया गया है। शक्तिपीठ में 24 से 27 जनवरी तक गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार का कार्यक्रम होगा। पहले दिन 24 जनवरी को राधाकृष्ण मंदिर उदितनगर से भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी एवं मुख्य मार्ग से होकर यह शक्तिपीठ पहुंचेगी। शाम को यहां युग संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। 25 जनवरी को सुबह पंचकोष जागरण, ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, यज्ञ एवं संस्कार होगा जबकि दोपहर बाद यहां कार्यकर्ता गोष्ठी, संगीत और प्रवचन का कार्यक्रम होगा। इसी तरह के कार्यक्रम 26 जनवरी को भी होगा। 27 जनवरी की सुबह ध्यान, योग व्यायाम, यज्ञ एवं सस्कार की पूर्णाहुति होगी तथा शाम को संगीत प्रवचन तथा दीप यज्ञ के साथ इसका समापन होगा। इस कार्यक्रम में सुंदरगढ़ जिला समन्वय समिति, जिला के सभी ब्लाक की समितियां, गायत्री परिवार ट्रस्ट, राउरकेला यज्ञ संचालन समिति, केंद्रीय मार्ग दर्शन कमेटी एवं साधक दिन रात जुटे हैं। यज्ञ के लिए सभी तरह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। यहां कलश का रंगरोगन के साथ कुंड निर्माण, मंच सज्जा तथा मंदिर के सजावट का काम भी चल रहा है जिसके लिए परिजन श्रमदान कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.