दीपावली से पहले कूड़ेदानों में कचरे का ढेर
दीपावली हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार होने के कारण इससे पहले अधिकतर लोग अपने घरों की सफाई करते हैं एवं कचरा निकाल कर बाहर फेंकते हैं। शहरी क्षेत्रों में लोग घरों का कचरा डस्टबीन के साथ साथ अन्य खुले जगह में भी ढेर लगाते देखे जा रहे हैं। राउरकेला नगर निगम की ओर से कचरा साफ करने के लिए अलग से व्यवस्था नहीं की गयी है। इससे जहां तहां कचरा जमा देखा जा रहा है। सड़कों पर कचरा आने से आने जाने वालों को दिक्कतें हो रही है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : दीपावली हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार होने के कारण इससे पहले अधिकतर लोग अपने घरों की सफाई करते हैं एवं कचरा निकालकर बाहर फेंकते हैं। शहरी क्षेत्रों में लोग घरों का कचरा डस्टबीन के साथ साथ अन्य खुले जगह में भी ढेर लगाते देखे जा रहे हैं। राउरकेला नगर निगम की ओर से कचरा साफ करने के लिए अलग से व्यवस्था नहीं की गयी है। इससे जहां तहां कचरा जमा देखा जा रहा है।
सड़कों पर कचरा आने से आने जाने वालों को दिक्कत हो रही है। राउरकेला महानगर निगम की ओर से कचरा उठाने के लिए दस वाहनों की व्यवस्था रखी गयी है तथा इन दिनों अधिक कचरा जमा होने के कारण इसे हटाने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ायी गयी है तथा वाहनों का राउंड भी बढ़ाया गया है पर कुछ दिनों से कचरा उठाने के लिए कांटैक्ट पर लिया गया पोकलेन खराब हो गया है। जिस कारण मशीन से कचरा उठाने के बजाय कर्मचारियों के जरिए ही कचरा उठाने का काम किया जा रहा है जिससे इसमें देर हो रही है। न्यू बस स्टैंड, डेली मार्केट व ट्रैफिक मार्केट समेत अन्य भीड़ वाली जगहों में कचरा अधिक देखा जा रहा है। शहर के बस्ती क्षेत्रों में कचरा फेंकने केलिए जगह निर्धारित नहीं होने के कारण जहां तहां कचरा जमा किया जा रहा है। ठोस कचरा लेने के लिए निगम के ठेला वाले भी नहीं पहुंच रहे हैं जिससे गंदगी अधिक बढ़ रही है।
----------
नगर निगम की ओर से दीपावली के मद्देनजर वाहनों का राउंड बढ़ा दिया गया है एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ायी गयी है। कचरा उठाने के लिए कांट्रैक्ट पर लिया गया वाहन कुछ दिन से खराब है। मरम्मत का काम चल रहा है। एक दो दिनों में काम शुरू होने से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
- सुधांशु भोई, डिप्टी कमिश्नर, राउरकेला महानगर निगम।