Move to Jagran APP

सोना गिरवी रख एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

सोना गिरवी रखने पर कम दर पर ब्याज मिलने का लालच देकर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:54 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:54 PM (IST)
सोना गिरवी रख एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी
सोना गिरवी रख एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सोना गिरवी रखने पर कम दर पर ब्याज मिलने का लालच देकर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में टांगरपाली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित उमंग कपूर तथा उसकी मां सुरभि कपूर के साथ-साथ गिरवी रखे सोना के खरीदार मोहनजी ज्वेलर्स के मनोज साहू तथा साहू अलंकार भंडार के दीनानाथ साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद मुख्य ठग उमंग कपूर की तबीयत बिगड़ने पर राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उसे भी मां के साथ जेल भेज दिया गया है। आरोपित मनोज साहू व दीनानाथ साहू के पास से गिरवी का 1.53 ग्राम सोना भी जब्त किया गया है। जबकि मुख्य आरोपित द्वारा तीन किलों से अधिक सोने को गिरवी रखकर बेचे जाने की बात सामने आई है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, उमंग कपूर पिछले काफी समय से लोगों से उनका सोना गिरवी रखकर कम ब्याज पर पैसा दे रहा था। लेकिन अधिकतर समय में लोग ब्याज व मूल राशि मिलकर सोने की कीमत से ज्यादा होने के कारण गिरवी रखा सोना छुड़ाते नहीं थे। इसका लाभ लेकर आरोपी गिरवी रखे जाने के बाद ही सोने को शहर के विभिन्न आभूषण दुकानों में बेच दिया करता था। लेकिन इस बीच सोने का भाव 50 हजार रुपए का पार होने के कारण लोगों ने गिरवी रखा अपना सोना छुड़ाना शुरू किया था। लेकिन पहले ही लोगों का सोना बेच देने के कारण उमंग उन्हें उनका सोना लौटा नहीं सकता था। इस लिए वे उन्हें टरकाते आ रहा था। इस बीच कई लोगों ने इसे लेकर टांगरपाली थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। फर्टिलाइजर के बासंती सामंता की शिकायत पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी उमंग को गिरफ्तार करने पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई थी। उसने बताया कि वह गिरवी रखे सोने को शहर के मोहनजी ज्वेलर्स के मनोज साहू तथा साहू अलंकार भंडार के दीनानाथ साहू को ज्यादा दाम पर बेच दिया था। उसके निशानदेही पर दोनों सोना दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में उन्होंने सोने की खरीद की बात स्वीकार की तथा उनके पास से 1.53 ग्राम सोना बरामद किया गया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में और कौन-कौन ज्वेलर्स शामिल हैं, पुलिस जांच कर रही है। सोने का यह खेल शहर में काफी पुराना है। लेकिन सोने के भाव बढ़ने पर इस तरह के मामले सामने आते है। सोना खरीदने के लिए प्रतिमाह पैसा जमा करने की स्कीम चलाने ज्वेलर्स भी सोने की दर बढ़ने पर या घटने दोनों ही स्थिति में ग्राहकों को ठगते है। जबकि स्कीम के तहत वर्तमान दर से सोना देने की बात होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.