Move to Jagran APP

शहर में मना लोजपा का स्थापना दिवस

केंद्र की भाजपा सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का स्थापना दिवस महिला शाखा की अध्यक्ष सुमन सिंह के बिसरा रोड स्थित कार्यालय में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 10:23 PM (IST)
शहर में मना लोजपा का स्थापना दिवस
शहर में मना लोजपा का स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, राउरकेला : केंद्र की भाजपा सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का स्थापना दिवस बिसरा रोड स्थित महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन ¨सह के कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान कई महिलाओं ने लोजपा का दामन थामकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सुमन ¨सह ने आगामी कार्यक्रमों पर जानकारी दी। राष्ट्रीय सचिव सुनीता शर्मा तथा लोजपा (खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय सचिव मृंत्युजय ¨सह ने पार्टी की नीतियों व आदर्श पर जानकारी प्रदान की। नई सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष सुमन ¨सह ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोजपा में शामिल होने वाली महिलाओं में शीला तिवारी, रितू चौधरी, चित्रा देवी, कृष्णावती देवी, पियाली आचार्य, निरुपमा प्रधान, शांति देवी, वीणा देवी, सरिता देवी, मायावती देवी, खुशबू कुमारी शामिल हैं। इस मौके पर लोजपा सदस्य सतेंदर ¨सह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.