Move to Jagran APP

जयंती पर याद की गई पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सतपथी

वेदव्यास संस्कृत कालेज परिसर में प्रिसिपल उमाकांत पंडा पंडा की अध्यक्षता में महान स्वाधीनता सेनानी वीर बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि व ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी शतपथी की जयंती मनायी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 10:01 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 10:01 PM (IST)
जयंती पर याद की गई पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सतपथी
जयंती पर याद की गई पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सतपथी

जासं, राउरकेला : वेदव्यास संस्कृत कालेज परिसर में प्रिसिपल उमाकांत पंडा पंडा की अध्यक्षता में महान स्वाधीनता सेनानी वीर बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि व ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी शतपथी की जयंती मनायी गई। बतौर अतिथि शहीद स्मृति कमेटी के रमेश चंद्र जेना ने वीर बिरसा मुंडा तथा नंदिनी शतपथी की जीवनी पर प्रकाश डाला। अंग्रेजों के खिलाफ बिरसा मुंडा के संघर्ष के संबंध वक्ताओं ने अपने विचार रखे। राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री नंदिनी शतपथी का समाज में योगदान पर भी चर्चा की गई। डा. उमाकांत पंडा ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि डा. केदारनाथ पाढ़ी ने वेदमंत्र पाठ किया। इसमें संतोष लेंका, अलीसा आरोशिखा, आयुष आशुतोष प्रमुख लोगों ने अपने विचार रखे तथा सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की। जन शिक्षण संस्थान की नई कमेटी का गठन : जन शिक्षण संस्थान के संचालन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है। 16 सदस्यीय कमेटी को भारत सरकार के दक्षता विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से स्वीकृति दी गई है। अध्यक्ष के रूप में एसके डीएवी पॉलिटेक्निक कालेज की प्रिसिपल को मनोनीत किया गया है। राज्य दक्षता मिशन के प्रतिनिधि के रूप में नियोजन अधिकारी, जिलापाल के प्रतिनिधि के रूप में डीआरडीए के अतिरिक्त परियोजना निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में बिसरा ब्लाक शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। इसके अलावा सुधीर मिश्र, किशोरी दास, मंजूला कुमार रथ, रवीन्द्र मल्लिक, सुनील कयाल, निहारिका बस्तिया, जार्ज लकड़ा, शकुंतला किसान को शामिल किया गया है। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक कमेटी के सचिव का दायित्व संभालेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.