बणई में आठ फीट का अजगर पकड़ाया
लहुणीपाड़ा अंतर्गत ठियाबेरना गांव के एक खेत से आठ फीट लंबा अजगर वन विभाग ने बरामद किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 12:40 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 06:17 AM (IST)
संवादसूत्र, राउरकेला : लहुणीपाड़ा अंतर्गत ठियाबेरना गांव के एक खेत से आठ फीट लंबा अजगर वन विभाग ने बरामद किया। उसका इलाज कराने के बाद घने जंगल में छोड़ा गया है। गांव के अक्षय कुमार महंतो ने अपने खेत में फसल की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक जाल वाला घेरा लगा रखा था। शुक्रवार की रात वहां आया अजगर उसमें फंस गया। सुबह लोगों की उस पर नजर पड़ी। स्थानीय संजय कुमार नायक, रमा पात्र, टिकेश्वर पात्र, शरत महंतो, प्रशांत महंतो ने उसे जाल से बाहर निकाला। इसकी सूचना मिलने पर फॉरेस्टर गोपाल ओराम, दीपक मल्लिक, राजेन्द्र भेंगरा आदि भी मौके पर पहुंचे तक सांप को अपने कब्जे लिया तथा इलाज कराने के बाद उसे जंगल में छोड़ने की बात फॉरेस्टर ने कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें