बच्चों को क्षमा व परोपकार की शिक्षा दें : डा. ¨सह
जागरण संवाददाता, राउरकेला : संत निरंकारी मिशन ओडिशा जोन बाल समागम रविवार को सिविल टाउनशिप स्थित सत्स
जागरण संवाददाता, राउरकेला : संत निरंकारी मिशन ओडिशा जोन बाल समागम रविवार को सिविल टाउनशिप स्थित सत्संग भवन में आयोजित हुआ। इसमें बिलासपुर से आये डा. संतोष ¨सह एवं श्यामसुंदर ने बच्चों को क्षमा, दया, परोपकार की भावना सिखाने एवं सद्मार्ग पर चलने की शिक्षा देने पर जोर दिया।
समागम में छोटे बच्चों ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। डा. संतोष ¨सह ने बताया कि प्रतिभा के विकास, समाज में बढ़ती असहिष्णुता को दूर करने के साथ बच्चों में वैराग्य, क्षमा, दया, परोपकार की भावना जगाने, गुरुजनों के प्रति विनम्र भाव, आध्यात्मिक जागरूकता लाना लक्ष्य है। सभी से नम्र आचरण, भाईचारगी की शिक्षा बच्चों को दी जानी चाहिए। बाल्य काल में मूल्य बोध के विकास से देश विकास के पथ पर आगे बढे़गा। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चला। इसमें कटक, ब्रह्मपुर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, भद्रक, बीरमित्रपुर, अनुगुल, राउरकेला समेत अन्य शाखा के बच्चे शामिल हुए। संत निरंकारी मिशन के पश्चिम ओडिशा संयोजक रामेश्वर साहू की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सेवादल के कुलमणि जेना, सुभाषचंद्र बारीक, हिमांशु नायक, ब्रजेश महतो, संतोष स्वाईं, संजय, दिलीप नायक, अरखित राउत, फकीरचंद्र साहू, ममता पात्र समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई।