डीआरएम ने किया राउरकेला-झारसुगुड़ा थर्ड लाइन का निरीक्षण
चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू ने शनिवार को चक्रधरपुर से झारसुगुड़ा तक रेल पटरी समेत निर्माणाधीन राउरकेला-झारसुगुड़ा थर्ड लाइन कार्य का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला : चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू ने शनिवार को चक्रधरपुर से झारसुगुड़ा तक रेल पटरी समेत निर्माणाधीन राउरकेला-झारसुगुड़ा थर्ड लाइन कार्य का निरीक्षण किया। डीसीएम सौगत मिश्रा, डीएमओ प्लानिग, सीनियर डीआई प्रमुख अधिकारियों के साथ विशेष सैलून से निरीक्षण को निकले डीआरएम साहू ने इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक सुझाव देते हुए थर्ड लाइन का काम समय पर पूरा करने पर जोर दिया। डीआरएम ने बामड़ा, झारसुगुड़ा रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया। उनके साथ राउरकेला स्टेशन के अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। निरीक्षण के उपरांत डीआरएम वापस चक्रधरपुर लौट गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें