Move to Jagran APP

फिगो कांफ्रेंस से लौटे शहर के स्त्री रोग विशेषज्ञ रजत राय

राउरकेला के जाने माने स्त्री रोग व प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. रजत

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:23 PM (IST)
फिगो कांफ्रेंस से लौटे शहर के स्त्री रोग विशेषज्ञ रजत राय
फिगो कांफ्रेंस से लौटे शहर के स्त्री रोग विशेषज्ञ रजत राय

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला के जाने माने स्त्री रोग व प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. रजत राय को ब्राजील के रियो-डी-जेनेरियो में आयोजित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ओब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (फिगो) कांफ्रेंस से लौट आए हैं। उन्हें अपना विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। यह शहर के लिए गौरव की बात है। देश के कुछ ही लोगों को इसमें शामिल होने का मौका मिला था। जिनमें रजत राय भी थे।

loksabha election banner

डॉ. राय ने अपना अनभुव साझा करते हुए बताया कि चिकित्सा विज्ञान में तेजी से विकास हो रहा है। चिकित्सक नई तकनीक व शिक्षा को लेने के लिए बाध्य हैं। अपने प्रेक्टिस में इसका उपयोग जहां तक संभव हो सके कर रहे हैं। स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग के फिगो कांफ्रेंस में विश्व भर क 148 देशों के 11000 प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भारत जैसे विकासशील देशों में चिकित्सकों को विभिन्न प्रकार के मरीजों का इलाज करना पड़ता है। जरूरतमंद मरीजों का इलाज करना बड़ी चुनौती भी होती है। इस संबंध में उन्होंने अपना विचार रखा। रजत राय फिलहाल राय हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के निदेशक के साथ-साथ हाईटेक मेडिकल कॉलेज राउरकेला के एसोसिएट प्रोफेसर भी हैं। बेहतर चिकित्सा के लिए ¨सगापुर, फ्रांस समेत विश्व के कई देशों में जाकर सीखने के साथ प्रशिक्षण लिया है। इतना ही नहीं उनके विचार सुनने के लिए 50 से अधिक देशों से आमंत्रण मिल चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.