Move to Jagran APP

कांग्रेस सेवादल ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई की सूचना पर देशभर में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM (IST)
कांग्रेस सेवादल ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
कांग्रेस सेवादल ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

जासं, राउरकेला : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई की सूचना पर देशभर में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाई गई। इसके तहत राउरकेला जिला कांग्रेस सेवा दल के शाकिर राजा के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम को प्लांट साइट में भारत रत्न राजीव गांधी का 76 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान सेवा दल कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली। अंत में शाकिर राजा की ओर से राहगीरों एवं बच्चों के बीच मिठाई और चॉकलेट का वितरण किया गया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शाबिर हुसैन समेत शाहिर हुसैन, वसीम अहमद, रेहान रिजवी, जीसांस सम्स, मो. अकबर, आलमगीर अंसारी, मो. जमशेद उपस्थित थे ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.