Move to Jagran APP

भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा से मचा घमासान

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष देव वीरगुंठिया को हटाकर अंकुश वर्मा को नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिला भाजपा में घमासान मच गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 10:04 PM (IST)
भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा से मचा घमासान
भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा से मचा घमासान

जागरण संवाददाता, राउरकेला: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष देव वीरगुंठिया को हटाकर अंकुश वर्मा को नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिला भाजपा में घमासान मच गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक दो गुटों में बंट गए हैं। एक पक्ष जहां देव को इस वक्त हटाए जाने पर आपत्ति उठा रहा हैं तो दूसरा पक्ष अंकुश की ताजपोशी का समर्थन कर रहा है। चुनाव नजदीक होने के कारण दोनों पक्ष अपना-अपना विरोध जताकर संगठन पर खुद का वर्चस्व दिखाने की फिराक में हैं। हालांकि अभी तक हाईकमान की ओर से इस मामले में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया गया है। जिला भाजपा की बात करें तो अंकुश के पक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा, पूर्व नगरपाल निहार राय, प्रवक्ता भगवान राउत जबकि देव के समर्थन में पूर्व विधायक शंकर ओराम, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव धीरेन सेनापति, महिला नेत्री प्रमिला दास, जिला उपाध्यक्ष सुब्रत पटनायक हैं। शनिवार को सुबह देव के समर्थकों ने पंथनिवास में पत्रकार वार्ता कर उन्हें हटाए जाने को दुर्भाग्यजनक करार दिया। वहीं शाम को जिला भाजपा कार्यालय में अंकुश का जिलाध्यक्ष सहित पूर्व नगरपाल ने स्वागत किया। दोनों पक्ष जिस तरह से एकदूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं उससे लग रहा है कि यह विवाद फिलहाल नहीं थमेगा बल्कि इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। फिलहाल अंकुश की ताजपोशी कर दी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.