मारवाड़ी महिला मंच का दीपावली स्नेह मिलन
मारवाड़ी महिला मंच राउरकेला शाखा का दीपावली स्नेह मिलन गु
जागरण संवाददाता, राउरकेला : मारवाड़ी महिला मंच राउरकेला शाखा का दीपावली स्नेह मिलन गुरुवार की शाम को महाराजा अग्रसेन भवन सिविल टाउनशिप में आयोजित किया गया। इसमें मंच की सदस्य नाच गान करने के साथ साथ विभिन्न खेलों का आनंद लिये। इसमें बड़ी संख्या में सदस्य व अन्य महिलायें शामिल हुई।
मारवाड़ी महिला मंच राउरकेला शाखा के दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना और आराधना के साथ हुआ। शामिल महिलाओं ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सदस्यों ने बड़े बुजुर्गो से आशीर्वाद भी लिया। इस समारोह में विभिन्न गीतों पर मंच की सदस्य नाची गायी। सदस्यों के द्वारा प्रेरणा दायक लघु नाटक का मंचन किया गया। क्विज व गेम्स प्रतियोगिता में भी बड़ी संख्या में महिलायें शामिल हुईं एवं इनके विजेताओं को मंच की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ग्रैंड हाउजी भी हुआ जिसमें पुरस्कार जीतने के साथ आनंद भी लिया। मनोरंजन के बीच मंच की ओर से स्थायी परियोजना के तहत एक दिव्यांग व्यक्ति जिसके दोनों पांव काम नहीं करते हैं उन्हें एक व्हील चेयर प्रदान किया गया। अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में मंच की ओर से इसके आयोजन में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया सबों का आभार प्रकट किया गया।