एंबुलेंस के इंतजार में सड़क पर हुआ प्रसव
उदितनगर लेबर ऑफिस के सामने सड़क पर एक महिला का प्रसव हो गया। घटना के समय गर्भवती महिला को उसका पति एक निजी नर्सिग होम से जांच कराकर लौट रहा था।
-जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदितनगर लेबर ऑफिस के सामने सड़क पर एक महिला का प्रसव हो गया। घटना के समय गर्भवती महिला को उसका पति एक निजी नर्सिग होम से जांच कराकर लौट रहा था। इसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा होने पर वह सड़क पर बैठकर तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची और महिला ने सड़क पर ही एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा को अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद जच्चा बच्चा को डॉक्टर ने ठीक बताया है। महिला ोपोबंधुपल्ली की निवासी बतायी गई है। आश्चर्य की बात यह है कि सुबह जब महिला अपने पति के साथ प्रसव संबंधी जांच के लिए निजी नर्सिग होम गई थी तो डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि प्रसव के लिए अभी समय है। इसी भरोसे महिला पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी लेकिन रास्ते में ही उसे प्रसव हो गया।