खेलो इंडिया में राउरकेला के दिनेश ने रचा इतिहास
आसाम में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल प्रतियोगिता के तीसरे संस्कारण में पहली बार ओडिशा की ओर से शामिल राउरकेला के दिनेश कुमार ने 21 वर्ष से कम आयु वर्ग 30 किलोमीटर व्यक्तिगत साइक्लिग प्रतियोगिता में 40 मिनट 11.133 सेकेंड का समय लेकर जहां रिकार्ड बनाया है वहीं स्वर्ण पदक भी ओडिशा के नाम किया है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण में पहली बार ओडिशा की ओर से शामिल राउरकेला के दिनेश कुमार ने 21 वर्ष से कम आयु वर्ग 30 किलोमीटर व्यक्तिगत साइक्लिग प्रतियोगिता में 40 मिनट 11.133 सेकेंड का समय लेकर जहां रिकार्ड बनाया है वहीं स्वर्ण पदक भी ओडिशा के नाम किया है।
इस सफलता पर उनके कोच सुशील कुमार, खेल समीक्षक सुशांत बेहरा, ओडिशा साइक्लिंग संघ के विजय कुमार राउत, साइक्लिस्ट नरसिंहचरण साहू, गोपीनाथ पंडा, सुभाष दास, निहार जेना आदि ने शुभकामना दी है। राष्ट्रीय युवा खेलों में इससे पहले दिनेश कुमार ने जनवरी 2018 में अमेरिका के बहामास में विश्व साइक्लिग में 18 साल से कम आयु में व्यक्तिगत वर्ग में पर्सूट में कांस्य पदक जीता था। 2018 में ही एशियन साइक्लिग चैंपियनशिप के दो किलोमीटर व्यक्तिगत साइक्लिग पर्सूट व मास्टर्ड प्रतियोगिता में रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में उनकी यह सफलता उनके भविष्य के लिए काफी उपयोगी साबित होने की उम्मीद जतायी जा रही है।