एक भारत, श्रेष्ठ भारत में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
केंद्रीय विद्यालय राउरकेला सेक्टर-6 में बुधवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 11:19 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, संवाददाता : केंद्रीय विद्यालय, राउरकेला सेक्टर-6 में बुधवार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक और दो के बच्चों ने हिस्सा लिया। शिक्षिका मुमू धर की देख रेख में आयोजित एवं केपीएस के प्राचार्य एपीएस बराल की उपस्थिति में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कक्षा एक और दो की छात्रा सौम्या, दिव्याश्री, प्रज्ञापति, पिहू कुमारी, सिद्धनिया नायक प्रमुख ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें