एनआइटी में सांस्कृतिक महोत्सव कल से
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) राउरकेला में सांस्कृतिक महोत्सव कसमोपॉलिटन 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 06:15 AM (IST)
जासं, राउरकेला : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) राउरकेला में सांस्कृतिक महोत्सव कसमोपॉलिटन 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय कला-संस्कृति एवं विविधता को छात्र समझ सकें इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। एनआइटी फिल्म म्यूजिक सोसाइटी में इसे लेकर खासा उत्साह है। इसमें ओडिशी, कुचीपुड़ी, भारत नाट्यम, बीहू, कालबेलिया, राम लीला, छऊ नृत्य, पुतली नाच, डांडिया, झूमर, शास्त्रीय संगीत के अलावा बेहला, वंशी, तबला, सितार, सारंगी, वीणा, कर्नाटकी वोकल, हिन्दुस्तानी वोकल, ओडिशी वोकल आदि कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें