Move to Jagran APP

कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ करने में सुंदरगढ़ पहले पायदान पर

कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ कर अस्पताल से घर भेजने में सुंदरगढ़ जिला राज्य में पहले पायदान पर है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 12:44 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 12:44 AM (IST)
कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ करने में सुंदरगढ़ पहले पायदान पर
कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ करने में सुंदरगढ़ पहले पायदान पर

कमल विश्वास, राउरकेला

loksabha election banner

कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ कर अस्पताल से घर भेजने में सुंदरगढ़ जिला राज्य में पहले पायदान पर है। जिले का रिकवरी रेट 70.27 फीसदी है। सुंदरगढ़ की इस काबिलियत की प्रदेश में तारीफ हो रही है। यहां के स्वास्थ्य महकमे के अफसरों से लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के कार्य को सराहा जा रहा है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 37 है। जिसमें से 26 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिले में इस समय कोरोना के एक्टिव केस 11 है। जबकि उसकी तुलना में राज्य का रिकवरी रेट 45.13 फीसद है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीज 1438 है। जिसमे से 649 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। 782 सक्रिय मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सात मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ करने में दूसरे पायदान पर गंजाम जिला है जहां रिकवरी का औसत 70.25 फीसद है। तीसरे नंबर पर बालेश्वर जिला है। जहां अबतक 68.42 फीसद मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं सुंदरगढ़ का पड़ोसी जिला झारसुगुड़ा नवें पायदान पर है। जिले का रिकवरी रेट 40 फीसद है। यहां पर अब तक पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें से दो स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। वहीं संबलपुर जिले का रिकवरी रेट शून्य है। यहां पर सभी पांच सक्रिय मरीजों को इलाज चल रहा है।

सोमवार को प्रदेश में स्वस्थ हुए 99 मरीज

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 3.30 बजे तक जारी बुलेटिन में और 99 कोरोना मरीजों के ठीक होने की बात कही गई है। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों में बालेश्वर से सबसे ज्यादा 34, गंजाम से 15, जजपुर व केंद्रपाड़ा से 13-13, पुरी से दस, भद्रक से 9, नयागढ से 3 तथा सुंदरगढ़ और देवगढ़ से एक-एक मरीज है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 649 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है।

जिला मरीज स्वस्थ फीसद सक्रिय मृत

सुंदरगढ़ 37 26 70.27 11 0

गंजाम 353 248 70.25 137 3

बालेश्वर 133 91 68.42 42 0

खुर्दा 82 51 62.19 28 3

अनगुल 24 15 62.5 9 0

मयूरभंज 15 9 60.00 6 0

जजपुर 240 103 42.91 137 0

केंद्रापाड़ा 55 22 40.00 33 0

झारसुगुड़ा 5 2 40.00 3 0

भद्रक 106 40 37.73 66 0

क्योंझर 12 4 33.33 8 0

ढेंकानाल 4 1 25.00 3 0

पुरी 81 14 17.2 67 0

कोरापुट 7 1 14.28 6 0

कालाहांडी 15 2 13.33 13 0

जगतसिंहपुर 41 5 12.19 36 0

बौद्ध 33 4 12.12 29 0

नयागढ़ 45 4 08.88 41 0

बलांगिर 24 2 08.88 22 0

देवगढ़ 24 2 08.33 22 0

कटक 59 3 5.08 55 1

मलकानगिरी 19 00 19 0

गजपति 10 0 00 10 0

कंधमाल 6 0 00 6 0

संबलपुर 5 0 00 5 0

बरगढ़ 1 0 00 1 0

नवरंगपुर 1 0 00 1 0

नु्आपाड़ा 1 0 00 1 0

कुल 1438 649 45.13 782 7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.