सुंदरगढ़ में सामने आए 34 नए मरीज
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या चिता का कारण बनी हुई है। 24 घंटे के अंदर 34 नए मरीजों की पहचान होने के साथ ही कुल संख्या बढ़कर 4847 हो गई है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : जिले में कोरोना मरीजों की संख्या चिता का कारण बनी हुई है। 24 घंटे के अंदर 34 नए मरीजों की पहचान होने के साथ ही कुल संख्या बढ़कर 4847 हो गई है। जिले में 4033 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 38 लोगों की अबतक जान चुकी है। अन्य कारणों से इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हुई है।
नए मरीजों में राजगांगपुर से 24 वर्षीय महिला, सिविल टाउनशिप से 56 वर्षीय महिला, छेंड कालोनी से 74 वर्षीय महिला, 85 वर्षीय पुरुष, उदितनगर से 37 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-6 मेहेर बस्ती से 50 वर्षीय पुरुष, राजगांगपुर से 31 वर्षीय पुरुष, कुतरा से 37 वर्षीय पुरुष, शक्तिनगर से 82 वर्षीय महिला, सिविल टाउनशिप से 42 वर्षीय महिला, सुंदरगढ़ से 80 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-6 से 76 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-15 से 64 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-15 से 64 वर्षीय पुरुष, मिशनहाता राजगांगपुर से 33 वर्षीय महिला, कोयल बैंक पानपोष से 27 वर्षीय महिला, छेंड कालोनी से 45 वर्षीय पुरुष, कुतरा से 46 वर्षीय महिला, सिविल टाउनशिप से 39 वर्षीय पुरुष, कोयल बैंक से 68 वर्षीय पुरुष, 71 वर्षीय महिला, धधारी से 30 वर्षीय महिला, पुराना छेंड कालोनी से 52 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरुष, सुंदरगढ़ से 56 वर्षीय पुरुष, कलुंगा से 45 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा विभाग की ओर से सभी के इलाज व जांच का प्रबंध किया गया है एवं होम क्वारंटाइन या कोविड अस्पताल से इलाज शुरु हो गया है।