Move to Jagran APP

सुंदरगढ़ जिले में एक दिन में कोरोना के 112 नए मामले

सुंदरगढ़ जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या मंगलवार को केवल दो थी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 02:08 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 02:08 AM (IST)
सुंदरगढ़ जिले में एक दिन में कोरोना के 112 नए मामले
सुंदरगढ़ जिले में एक दिन में कोरोना के 112 नए मामले

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या मंगलवार को केवल दो थी। जिससे लोग राहत महसूस कर रहे थे। पर 24 घंटे के अंदर ही अचानक 112 नए संक्रमित सामने आने एवं इनमें अधिकांश राउरकेला शहरी क्षेत्र से होने के कारण हड़कंप मच गया है। ओएसएपी कॉलोनी में 14 मरीज मिलने से क्षेत्र नया हॉटस्पॉट बन गया है। इसके साथ ही सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1224 हो गई है जिनमें 764 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 443 से अधिक मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक छह लोगों की जान गई है। तीन मरीजों की मौत स्वस्थ होने के बाद अन्य कारण से हुई है।

loksabha election banner

दुबई से राउरकेला लौटे नूर मस्जिद क्षेत्र के एक 35 वर्षीय पुरुष का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मरीज के संपर्क में आने से सुंदरगढ़ रानीबगीचा के 19 वर्षीय पुरुष, आरजीएच से 73 वर्षीय पुरुष, 51 वर्षीय महिला, सिविल टाउनशिप की 37 वर्षीय महिला 22 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 23 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष डाहीपोष से 6 साल की बालिका, 27 साल का पुरुष, बसंती कालोनी से 53 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय पुरुष, डेली मार्केट माडू महराज गली से 30 वर्षीय पुरुष, कलिग विहार से 30 वर्षीय पुरुष, जलदा सी ब्लाक से 27 वर्षीय पुरुष, लाठीकटा ब्लाक आफिस के पास से 29 वर्षीय महिला, पावर हाउस रोग से 27 वर्षीय पुरुष, सिंहटोला स्कूल के पास से 40वर्षीय पुरुष, उदितनगर से 16 वर्षीय पुरुष व 75 वर्षीय महिला 47 वर्षीय महिला, सेक्टर-18 से 47 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय पुरुष, रेलवे कालेानी से 43 वर्षीय पुरुष, रिजर्व पुलिस लाइन से 34 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष एवं 28 वर्षीय महिला, सेक्टर-13 से 34 वर्षी पुरुष व 35 वर्षीय पुरुष, म्यूनिसिपल कालोनी से 54 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय पुरुष, सेक्टर से 64 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी फेज-2 से 32 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 से 50 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी फेज-2 से 32 वर्षीय महिला, सेक्टर-2 से 24 वर्षीय महिला, सेक्टर-05 से 58 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-14 से 27 वर्षीय पुरुष तथा 57 वर्षीय पुरुष, पीडब्लूडी राउरकेला से 52 वर्षीय महिला, सेक्टर-1 से 50 वर्षीय पुरुष तथा 16 वर्षीय पुरुष, ओएसएपी कालोनी से 45 वर्षीय महिला व 19 वर्षीय महिला 16 वर्षीय किशोर, 39 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष 38 वर्षीय पुरुष, 7 वर्षीय बालक पॉजिटिव पाये गये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.