कांग्रेस के 44 विस प्रत्याशियों की सूची जारी
जागरण संवाददाता, राउरकेला : ओडिशा विधानसभा चुनाव-2019 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए
जागरण संवाददाता, राउरकेला :
ओडिशा विधानसभा चुनाव-2019 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है। प्रत्याशियों की सूची तय करने के मामले में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। राज्य के 44 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें सुंदरगढ़ सदर से वर्तमान विधायक विधायक योगेश ¨सह तथा तलसरा विधायक डा. प्रफुल्ल मांझी का भी नाम शामिल हैं। सूची में वर्तमान विधायक के साथ पूर्व विधायक और विगत विधानसभा चुनाव में बहुत कम वोटों के अंतर से हारने वाले प्रत्याशियों के भी नाम शामिल हैं।
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए 44 प्रत्याशियों की सूची अनुमोदन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के पास भेजी गई है। वहां से इस सूची का अनुमोदन हो जाने के बाद ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी बाकायदा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करेगी। राहुल गांधी के पास भेजी गई इस सूची की कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने भी पुष्टि की है।
कांग्रेस ने फूंका बिगुल
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को जारी 44 विस प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस की चुनावी रणनीति व तैयारी का ही हिस्सा है। जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस का प्रदशर्न गत चुनावों से बेहतर रहेगा, इसमें कोई दो राय नही है।
रवि राय, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, राउरकेला।