48 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रविवार को सेक्टर-5 बीजू पटनायक हॉ
जागरण संवाददाता, राउरकेला : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रविवार को सेक्टर-5 बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में आयोजित ओडिशा एकादश एवं न्यू साउथवेल्स एकादश के प्रदर्शनी मैच में मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे 160 करोड़ की लागत पर विभिन्न प्रकार की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने दौरे में 145 करोड़ की लागत पर बनने वाली आठ परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 15.40 करोड़ की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उनके साथ राज्य के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री चंद्रसारथी बेहरा, रघुनाथपाली के विधायक सुब्रत तरई, आरडीए चेयरमैन शारदा प्रसाद नायक के शामिल रहने का कार्यक्रम है।
इन परियोजनाओं में 76.98 करोड़ की लागत से बिरसा मल्टी कांप्लेक्स, फुटबाल प्रशिक्षण व तैराकी की सुविधा, 39 करोड़ की लागत पर मल्टी कार पाíकंग, 1.29 करोड़ की लागत पर सिविल टाउनशिप में रोटरी पार्क का विकास, 2.13 करोड़ की लागत पर उदितनगर पार्क, 49 लाख की लागत पर मधुसूदन पार्क, 47 लाख की लागत पर शिवाजी पार्क का विकास शामिल है। वहीं 22.03 लाख की लागत पर पानपोष चौक से अंबेडकर चौक तक सड़क निर्माण, 72 लाख की लागत पर बीपीयूटी कैंपस में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार 1.24 करोड़ की लागत से लेवर टेनामेंट में निíमत कल्याण मंडप, 10.17 करोड़ की लागत से एलईडी लाइट परियोजना, 34 .72 लाख की लागत पर छेंड कॉलोनी के एलसीआर-449 के पास स्थित पार्क, 71.05 लाख की लागत से निíमत एमआइजी पार्क, 19.07 लाख की लागत पर बसंती कॉलोनी में सीएल ब्लाक के पास पार्क, 19.37 लाख की लागत पर छेंड कॉलोनी एल-2 ब्लाक पार्क, 22.96 लाख की लागत पर क¨लग विहार पार्क का विकास होगा। 18.71 लाख की लागत पर बसंती कॉलोनी एल बलाक पार्क, 21.61 लाख की लागत पर कोयलनगर ए ब्लाक, 15.61 लाख की लागत पर सी ब्लाक पार्क, 7.18 लाख की लागत पर बसंती कॉलोनी एफएल ब्लाक पार्क, 23.14 लाख की लागत पर छेंड एमआइ 128 के पास पार्क का विकास कार्य होगा जिसकी आधारशिला मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रखेंगे। एडीएम, एसपी, पीएचडी, आरएंडबी समेत अन्य विभाग के अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र की तैयारियां पूरी कर ली है।