नमाज पढ़ कर घरों में मनाया जश्न-ए- ईद-मिलादुन्नबी
कोरोना महामारी के कारण इस साल मुस्लिम समुदाय की ओर से शुक्रवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी शांति और सादगी से मनाया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना महामारी के कारण इस साल मुस्लिम समुदाय की ओर से शुक्रवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी शांति और सादगी से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मस्जिदों और घरों में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को पैंगबर हजरत मोहम्मद के जन्म दिन की मुबारक वाद देने के साथ जरुरत मंदो की सेवा की। साथ ही अपने-अपने घरों में पैगंबर साहब का जन्म दिन मनाया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्ग के प्लांट साइट चौक, भट्टी गली चौक, नाला रोड़ चौक, पुराना स्टेशन स्टेशन चौक, रजाक टाकिज गली और आनंद भवन लेन तक पुलिस बल को तैनात किया गया था। महताब रोड में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बलों द्वारा सभी चौक, मुख्य मार्ग में भीड़ नही होने देने के साथ लोगों की सहायता भी कर रहे थे।