ब्राह्माणी ब्रिज पर कार दुर्घटनाग्रस्त, लगा घंटे भर जाम
जांस, राउरकेला : ब्राह्माणी ब्रिज पर शनिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस के कारण ब्रिज के दोन
जांस, राउरकेला : ब्राह्माणी ब्रिज पर शनिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस के कारण ब्रिज के दोनों ओर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले की जानकारी होने पर रघुनाथपाली पुलिस ने क्रेन की मदद से उक्त कार को हटवाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे वेदव्यास से राउरकेला की ओर आ रही कार ब्राह्माणी ब्रिज पर आगे जा रहे एक अन्य वाहन के पीछे से टकरा गई। जिसके कारण ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में फंसे लोग गर्मी से काफी बेहाल दिखे। सूचना पाकर रघुनाथपाली पुलिस क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को खींच कर ब्रिज से हटवाया। जिसके पश्चात यातायात सामान्य हो पाया। पुलिस के देर से आने तथा दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने में देरी होने के कारण लोगों में आक्रोश देखा गया।